सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman commits suicide by hanging herself with her dupatta in Bareilly

Bareilly News: विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, पांच साल पहले प्रेमी से की थी शादी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के रामगंगानगर सेक्टर एक की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। 

woman commits suicide by hanging herself with her dupatta in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के रामगंगानगर सेक्टर एक की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय महिला साक्षी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला। आत्महत्या की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


मूलचंदा नाम की महिला ने मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी दी कि उनकी भांजी साक्षी की शादी पांच साल पहले कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले गौरव से हुई थी। दोनों का पहले प्रेमप्रसंग था, लेकिन शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिथरी थाना पुलिस ने परिजनों से बात कर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि शादी के कुछ साल बाद से दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। दंपती के दो बच्चे हैं, जो गौरव के घर उनकी मां के पास रहते हैं। साक्षी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी और करीब 15 दिन से बीडीए कॉलोनी में किराए के इस मकान में रह रही थी।

दो दिन पहले ही कर ली थी आत्महत्या 
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही साक्षी ने कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय से कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक को शक हुआ। रोशनदान से देखा तो आत्महत्या की जानकारी हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने साक्षी के परिजनों को सूचना दी। अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। 

परिवार और पुलिस ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया और शव निकाला। पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बताया कि नायब तहसीलदार विदित कुमार ने भी मुआयना किया। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। आत्महत्या की वजह फिलहाल दंपती में अनबन मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed