UP News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा रद्द, वर्चुअल माध्यम से की दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वह हेलिकॉप्टर से बरेली आने वाली थीं। हालांकि खराब मौसम के बीच सुबह 10 बजे सूचना आई कि राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण राज्यपाल का दौरा निरस्त हुआ है। उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से की है।
राज्यपाल सुबह 9:35 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से बरेली एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाली थीं। पहले उनका राजधानी एक्सप्रेस से आने का कार्यक्रम था, लेकिन ट्रेन में देरी के कारण देर रात उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। सुबह 10 बजे उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना मिली। एसपी सिटी मानुष पारीक ने इसकी पुष्टि की है।
राज्यपाल ने कृषि विभाग के भवन और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी वर्चुअल माध्यम से किया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त सचिव डॉ राकेश कुमार ही पहुंचे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का आगमन भी रद्द हो गया। अब दीक्षांत समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर को तीन सुपर जोन, पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया था। सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 10 इंस्पेक्टर तैनात किए गए थे। इसके अतिरिक्त, 105 सब इंस्पेक्टर और 525 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई थी।
खराब मौसम बना बाधा
राज्यपाल का कार्यक्रम पहले राजधानी एक्सप्रेस से आने का था। ट्रेन के देरी से चलने के कारण देर रात उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके बाद उन्हें राजकीय हेलिकॉप्टर से आना प्रस्तावित था। माना जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनका आगमन निरस्त कर दिया गया।
शोधार्थियों के लिए काले कपड़े प्रतिबंधित
दीक्षांत समारोह में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस बार जिम्मेदारी 33 वालंटियर को दी गई है, जो पिछले दीक्षांत समारोह की तुलना में कम है। कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के लिए जीरो मूवमेंट की नीति लागू की गई। चीफ प्रॉक्टर रवेंद्र सिंह ने छात्रों को कार्यक्रम के दौरान आवाजाही प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं। शोधार्थियों के लिए काले कपड़े प्रतिबंधित हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन और हैंडबैग सभागार के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।