{"_id":"69b87c759fad03dce70041e4","slug":"indigo-imposes-fuel-surcharge-making-flights-to-mumbai-and-bengaluru-more-expensive-bareilly-news-c-4-bly1053-844584-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध का असर: इंडिगो ने लगाया फ्यूल सरचार्ज, बरेली से मुंबई और बंगलूरू की हवाई यात्रा हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध का असर: इंडिगो ने लगाया फ्यूल सरचार्ज, बरेली से मुंबई और बंगलूरू की हवाई यात्रा हुई महंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू की उड़ान 600 रुपये तक महंगी हो गई है। इंडिगो एयर लाइंस ने फ्यूल सरचार्ज लगाया है। इसकी वजह से किराया बढ़ा है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से फ्यूल सरचार्ज लागू होने के बाद बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू की उड़ान 600 रुपये तक महंगी हो गई है। 15 मार्च रात 12 बजे के बाद से टिकट बुक करने पर अधिक किराया देना पड़ रहा है। फिलहाल मुंबई और बंगलूरू के बीच 70 फीसदी सीटें बुक हैं।
Trending Videos
बरेली से मुंबई के लिए चार और बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण टिकट की मांग के अनुसार घटना-बढ़ता है। फिलहाल बरेली-मुंबई के बीच किराया 10-11 हजार और बरेली-बंगलूरू के बीच 11-13 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध के कारण पेट्रोलियम की कीमतों का असर भी हवाई किराये पर दिखने लगा है। इंडिगो एयर लाइंस के फ्यूल सरचार्ज के बाद मूल किराये में 600 रुपये तक का इजाफा हो गया है। बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि इंडिगो एयर लाइंस ने फ्यूल सरचार्ज लगाया है।