सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady constable accuses quack of exploitation and assault then reaches a settlement in Bareilly

Bareilly News: महिला सिपाही ने झोलाछाप पर लगाया यौन शोषण और पिटाई का आरोप, फिर किया समझौता

संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एक महिला सिपाही ने झोलाछाप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और पिटाई का आरोप लगाया था। मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला सिपाही अवकाश पर चली गई है। 

lady constable accuses quack of exploitation and assault then reaches a settlement in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के एक थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने दूसरे समुदाय के झोलाछाप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और पिटाई करने का आरोप लगाकर शिकायत की। इसे लेकर दिन भर चली पंचायत के बाद मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। महिला सिपाही अवकाश लेकर चली गई है। मामले में कार्रवाई हो सकती है।



बताते हैं कि महिला सिपाही डेढ़ साल से थाने में तैनात है। वह थाने के पास ही किराये के मकान में रहती है। करीब सात महीने पहले वह बीमार होने पर मोहल्ले के ही एक युवक के पास गई थी, जो देशी दवाओं से उपचार का दावा करता है। दोनों में जान-पहचान बढ़ी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बन गए। महिला सिपाही पहले शादीशुदा थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। पति से मतभेद के कारण कुछ समय पहले ही उसका तलाक हुआ था। वह बेटी के साथ रह रही है। बताते हैं कि तलाक के बाद वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जिसके लिए वह तैयार नहीं था। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो भागा झोलाछाप
पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी झोलाछाप मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी। महिला आरक्षी ने थाने में तहरीर देने के साथ ही उसे एक्स पर भी साझा किया, हालांकि बाद में हटा लिया गया। तहरीर में उसने झोलाछाप पर कई बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। कहा कि शादी की बात करने पर आरोपी उसे पीटता और रकम ऐंठता था।

समझौते के बाद बंद किया फोन
मंगलवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मोहल्लेवासियों के अनुसार समझौते के बाद दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं चले गए। इस घटना के संबंध में इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। हालांकि शिकायत व समझौते के पत्र और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed