{"_id":"6a5234b8875f650c8f030427","slug":"man-obtained-three-passports-with-different-birth-dates-verification-revealed-this-in-pilibhit-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक ने अलग-अलग जन्मतिथि पर बनवाए तीन पासपोर्ट, सत्यापन में खुलासा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक ने अलग-अलग जन्मतिथि पर बनवाए तीन पासपोर्ट, सत्यापन में खुलासा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Jul 2026 05:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई (पीलीभीत)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:49 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में एक युवक ने तथ्य छिपाकर तीन पासपोर्ट बनवा लिए। पुलिस सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अलग-अलग जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण के आधार पर तीन पासपोर्ट बनवा लिए। बरेली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीलीभीत को पत्र भेजकर जांच कर उचित कार्रवाई करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधीक्षक पासपोर्ट की ओर से एसपी को भेज पत्र के आधार पर घुंघचाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया जगत निवासी सिमर प्रीत ने पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए आवेदन किया था। आवेदन की जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय के संज्ञान में आया कि आवेदक पहले भी अलग-अलग जन्मतिथियों और विवरण के आधार पर दो अन्य पासपोर्ट प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
अलग-अलग जन्मतिथि से जारी हुए तीन पासपोर्ट
पत्र के मुताबिक आवेदक के नाम वर्ष 2016 में बरेली पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट जारी हुआ था, जिसमें जन्मतिथि 10 मार्च 1999 दर्ज है। इसके बाद वर्ष 2023 में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट जारी कराया गया, जिसमें जन्मतिथि 29 मई 2001 अंकित है। वहीं 15 दिसंबर 2023 को जारी पासपोर्ट में जन्मतिथि 19 नवंबर 2002 दर्ज पाई गई।
विज्ञापन
एक ही व्यक्ति द्वारा अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर तीन पासपोर्ट का मामला सामने आने पर पासपोर्ट कार्यालय को संदेह हुआ। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।