सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation bulldozer runs on encroachment in Bareilly

Bareilly News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, व्यापारियों ने किया विरोध, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने शनिवार दोपहर अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की। निगम का बुलडोजर चला तो व्यापारी विरोध में उतर गए। व्यापारियों ने निगम पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाकर विरोध जताया। 

Municipal Corporation bulldozer runs on encroachment in Bareilly
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के कोहड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे तक सीएम ग्रिड कार्य के दौरान अतिक्रमण हटाने पर शनिवार को विवाद हो गया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर के साथ भारत सेवा ट्रस्ट के आगे अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। निगम का बुलडोजर चलते ही व्यापारियों का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का घेराव किया। 

Trending Videos


व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटा रहा है। व्यापारियों को पूर्व में इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। व्यापारियों ने कहा कि उनकी दुकान वर्षों से यहां पर बनी हुई है। उनके पास दुकानों के कागजात मौजूद हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे निर्माण कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed