फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   officers seized two dumpers illegally transporting mining in bareilly

बरेली: बहेड़ी में अफसरों ने बिना आईएसटीपी खनिज ढोते दो डंपर पकड़े, एक लाख से अधिक जुर्माना

Mon, 05 Oct 2026 01:58 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 05 Oct 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
officers seized two dumpers illegally transporting mining in bareilly
अफसरों ने सीज किए दो डंपर - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को बहेड़ी क्षेत्र में बिना वैध आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) खनिज परिवहन करते दो डंपर पकड़े। दोनों वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया।

विज्ञापन


खनिज विभाग के अनुसार खनन अधिकारी बरेली के नेतृत्व में टीम ने चौकी सिरसा, थाना बहेड़ी के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान खनिज परिवहन कर रहे दो डंपर जांच के लिए रोके गए। अभिलेखों की जांच में दोनों वाहनों के पास खनिज परिवहन के लिए आवश्यक वैध आईएसटीपी उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद दोनों वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई और उनसे एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुर्माने के रूप में जमा कराई गई।
विज्ञापन


खनन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना वैध आईएसटीपी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed