{"_id":"6a6e540424c8e1ca300e2eeb","slug":"over-1700-police-personnel-will-take-charge-of-security-bareilly-news-c-4-bly1015-937423-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1700 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1700 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आला हजरत उर्स के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के कई इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के लिए पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पीएसी को भी तैनात किया जा रहा है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर को चार सुपर जोन और आठ जोन में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए हर सुपर जोन में एक अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती रहेगी। जोन की जिम्मेदारी सीओ की रहेगी। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 29 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें इंस्पेक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। शहर की सुरक्षा में आरएएफ और पीएसी की छह कंपनियां लगाई गई हैं। कुल मिलाकर, पांच एएसपी, 16 सीओ, 90 इंस्पेक्टर, 300 दरोगा, 1350 दीवान और सिपाही तैनात किए गए हैं। यातायात और पार्किंग प्रबंधन की जिम्मेदारी एसपी यातायात और सीओ यातायात को सौंपी गई है। नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि जायरीन या आम जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो।