सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramadan 2026 Five Juma Likely Two Alvida Namaz Possible After 26 Years Check dates

Ramadan Jummah: 26 वर्ष बाद इस बार फिर अदा हो सकती हैं दो अलविदा की नमाज, रमजान में पड़ सकते हैं पांच जुमा

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

26 साल बाद इस बार फिर दो अलविदा की नमाज अदा हो सकती हैं। 1999-2000 के बाद इस वर्ष फिर से माहे रमजान में पांच जुमा पड़ सकते हैं।

Ramadan 2026 Five Juma Likely Two Alvida Namaz Possible After 26 Years Check dates
रमजान - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

इस बार माहे रमजान में पांच जुमा पड़ सकते हैं। इस सूरत में दो अलविदा होने की संभावना जताई जा रही है। रमजान का पूरा महीना यदि 30 दिनों का मानें तो आखिरी दिन भी जुमा पड़ रहा है, जो अलविदा का जुमा होगा। यदि 29 दिन का चांद होता है तो उस दिन ईद होगी और अलविदा उससे पहले का माना जाएगा। यह स्थिति 26 साल के बाद बनी है।
Trending Videos


आम तौर पर माह में चार ही जुमा होते हैं। इस बार पूरे 30 दिन के रमजान में पांच जुमा होने की भी उम्मीद है। इस एतबार से ईद उल फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। यदि 29 का चांद नजर आ गया तो ईद 20 मार्च की होगी। चूंकि रमजान के बिल्कुल आखिरी दिन यह स्थिति बन रही है। इसलिए चांद पर ही निर्भर करेगा किस दिन ईद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार पहला जुमा 20 फरवरी को गुजर चुका है। दूसरा जुमा 27 फरवरी को गुजरा। तीसरा जुमा छह मार्च को है। चौथा जुमा 13 मार्च और पांचवां जुमा 20 मार्च को होगा। ऐसी सूरत में सीधे तौर पर दो अलविदा की नमाज पढ़ी जा सकती हैं। यह स्थिति वर्ष 1999 और 2000 में भी बन चुकी है।

आला हजरत दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इसी तरह की स्थिति 2013 में थी। हालांकि, 29 का चांद होने से अगले दिन ईद मनाई गई। आला हजरत दरगाह के मौलाना जाहिद रजा ने बताया कि 12-13 साल के बाद ऐसे हालात बनते हैं। तब दो अलविदा की नमाज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed