सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University The Glamour of Fashion Shines at 'Aura-2026' Students Walk the Ramp

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 'ऑरा-2026' में बिखरा फैशन का जलवा, छात्र-छात्राओं ने किया रैंप वॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित ऑरा-2026 के दूसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। इनमें फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

Ruhelkhand University The Glamour of Fashion Shines at 'Aura-2026' Students Walk the Ramp
फैशन शो में रैंप वॉक करतीं प्रतिभागी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ऑरा-2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को रोबो रेस, डिबग्गिंग, फैशन शो, लोगो डिजाइन आदि इवेंट आयोजित हुए। सुबह से ही इंजीनियरिंग के अलग-अलग विभागों में प्रतियोगिता शुरू हो गईं। सीएसआईटी विभाग में लोगो डिजाइन व क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

Trending Videos


अटल सभागार में आयोजित फैशन शो में अलग-अलग थीम पर रैंप वॉक की गई। इसमें भ्रष्टाचार व ईमानदारी को प्रदर्शित करने वाली टीम इनोसेंस ऑफ करप्शन प्रथम रही। दूसरे स्थान पर महाभारत के युग की झलक दिखाने वाली टीम ट्रेडीशनल बनाम मॉडर्न रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruhelkhand University The Glamour of Fashion Shines at 'Aura-2026' Students Walk the Ramp
फैशन शो में रैंप वॉक करते प्रतिभागी - फोटो : संवाद

फैशन शो में सौरभ कुमार यादव  को बेस्ट रैंप वॉक (पुरुष), पूजा देवी को बेस्ट रैंप वॉक (महिला), आशुतोष को मोस्ट चार्मिंग पर्सनेलिटी (पुरुष) व शुद्धोदना को मोस्ट चार्मिंग पर्सनैलिटी (महिला) का पुरस्कार प्रदान किया गया। देर शाम तक रेथानिस्ट  डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं झूमते रहे। इस अवसर पर डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. इरम नईम, डॉ. इंद्रप्रीत कौर व अन्य मौजूद रहे।

रोबो रेस में धुरंधर टीम जीती 
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के बाहर ट्रैक बनाकर रोबो कार रेस कराई गई। इसमें एसआरएमएस, इंवर्टिस, रुविवि कैंपस की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। टीमों द्वारा तैयार की गई रोबो कार के लिए ट्रैक में रैंप, ईंट व रेत का पड़ाव तैयार किया गया। इसमें एसआरएमएस की धुरंधर टीम की रोबो कार ने सभी पड़ाव पार करते हुए विजय प्राप्त की। इसके बाद ब्रिक्स बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आइस्क्रीम स्टिक से ब्रिज बनाकर 51 किलो से अधिक भार उठाने वाला साधारण मॉडल तैयार करने वाली वैष्णवी गुप्ता, अमन व सचिन की टीम विजयी रही। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
टेक रंगोली प्रतियोगिता में मानवी शर्मा की टीम प्रथम रही। स्टोरी इन रिवर्स प्रतियोगिता में छात्रों ने पारंपरिक कहानी कहने के तरीके को बदलने की चुनौती दी। इसमें आदित्य कुमार सिंह प्रथम रहे। बैटल ऑफ बैंड कार्यक्रम में इन्वर्टिस विजेता बना। अटल सभागार में आयोजित फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह प्रथम रहीं। 

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में अमन कुमार आर्य (सीएसआईटी) प्रथम, टेक क्विज बैटल में मानसी गुप्ता की टीम विजयी रही। रिवर्स राइटिंग प्रतियोगिता में ऋचा प्रथम रहीं। टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष्णागी को पहला स्थान मिला। डिबगिंग कॉन्टेस्ट में दिव्यांशु विजयी रहे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई चेस प्रतियोगिता में संगम मिश्रा प्रथम रहे। स्पेल बी प्रतियोगिता में लवी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed