{"_id":"69b3e908d7f5b6559b06be75","slug":"shortage-of-commercial-gas-cylinders-consumers-queue-up-at-gas-agencies-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिलिंडर मिल नहीं रहा, बंद हो रहे होटल, स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित; गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिलिंडर मिल नहीं रहा, बंद हो रहे होटल, स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित; गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/पीलीभीत
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर सिलेंडर का इंतजार करते नजर आए। कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थाई रोक का असर पीलीभीत जिले में भी दिखने लगा है।
गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों का असर अब स्ट्रीट फूड कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। होटल, ढाबा और ठेला लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को गैस की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब इसकी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कुछ दुकानदार दोबारा कोयले की भट्टी का सहारा लेने लगे हैं, जबकि कई लोगों ने अस्थायी रूप से अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
Trending Videos
गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
लखीमपुर शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर सिलेंडर का इंतजार करते नजर आए। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन देर शाम तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में सिलेंडर भी कतार में रखे दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर मिल नहीं रहा, बंद हो रहे होटल, गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन
कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थाई रोक का असर पीलीभीत जिले में दिखने लगा है। कई रेस्टोरेंट में खाना बनना बंद हो गया है। वहीं गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार बढ़ती जा रही है। ओटीपी की समस्या भी अब तक बरकरार है। शुक्रवार की दोपहर बीसलपुर की गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार नजर आई। उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंच गए। ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत तो बनी ही रही, ओटीपी भी समस्या भी बरकरार है। उधर, जहानाबाद की गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतार लगी है। आसपास के गांवों के उपभोक्ता भी गैस लेने पहुंचे हैं। उधर, घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने वाले पटरी दुकानदारों पर सख्ती बढ़ गई है। आपूर्ति विभाग ने जांच तेज कर दी है।