फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special drive launched for the prevention of communicable diseases in Bareilly

बरेली: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू, निकाली गई जागरूकता रैली

Thu, 01 Oct 2026 03:03 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Special drive launched for the prevention of communicable diseases in Bareilly
विधायक और सीडीओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से विशेष अभियान शुरू हो गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने 300 बेड अस्पताल से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि 12 से 31 अक्तूबर तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई समेत ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


12 अक्तूबर से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस की टीमें घर-घर पहुंचेंगी। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे और बीमारी से संबंधित लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में शिक्षा, कृषि, पशुपालन, नगर विकास और पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को किया जाएगा जागरूक 
विभागों की ओर से जनसमुदाय के बीच स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य बीमारी फैलाने वाले कारकों पर नियंत्रण के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करना है।

इस दौरान सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, 300 बेड अस्पताल के अधीक्षक, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी, नोडल एनयूएचएम, जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, मलेरिया निरीक्षक और पीएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed