सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Churan Gang distinctive style includes a BJP flag on their car and a VIP pass

Bareilly News: कार पर भाजपा का झंडा और वीआईपी पास, हमले के आरोपी ने सोशल मीडिया पर डाली रील

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में हमले के आरोपी अमान इब्राहिम ने कानूनी राहत मिलते ही सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की है, जिसमें वह कार में बैठा दिख रहा है। कार पर भाजपा का झंडा लगा है और शीशे पर वीआईपी पास लगा है। 

The Churan Gang distinctive style includes a BJP flag on their car and a VIP pass
अमान इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली में सत्ताधारी पार्टी भाजपा का झंडा और शीशे पर वीआईपी पास लगाकर कार में बैठे चूरन गैंग के सदस्यों की सोशल मीडिया पर धमाचौकड़ी जारी है। बताया जा रहा है कि सलमान पर हमले के मामले में अमान और उसके साथियों को जमानत मिल गई है। अमान ने इसके बाद रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

Trending Videos


सलमान ने हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन, उसके साथी अमान इब्राहिम, वसीम गद्दी, अनम गद्दी व चार अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में हमले की रिपोर्ट कराई थी। बारादरी पुलिस ने शनिवार को ही सुभान उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया था। चूंकि, सुभान ने शहर में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी तो उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया। सुभान के बाकी तीन साथियों के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने शांतिभंग के मामले में जमानत ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी काले रंग की कार पर भाजपा का झंडा और विधायक व वीआईपी का पास लगाकर घूमने वाले अमान इब्राहिम ने कानूनी राहत मिलते ही सोशल मीडिया पर मेरा गुरूर सलामत रहे, तेरे जैसे बहुत...शेर की थीम पर रील डाली है। एक तरह से अमान ने अपने विरोधियों को संदेश देने की कोशिश की है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed