सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two laborers died after being crushed under sacks of paddy at a rice mill in Bareilly

Bareilly News: धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत, राइस मिल में हुआ दर्दनाक हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के देवरनियां स्थित मुस्कान राइस मिल में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मिल में काम करते समय दो मजदूरों के ऊपर धान की बोरियां गिर गईं। बोरियों के नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। 

Two laborers died after being crushed under sacks of paddy at a rice mill in Bareilly
सर्वेश और विनोद के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली के देवरनियां स्थित मुस्कान राइस मिल में धान की बोरियों के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। परिजनों ने मिल संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। खिरनी गांव के रहने वाले पप्पू ने थाना प्रभारी को बताया कि उनका भाई सर्वेश (32) और पड़ोस के रहने वाले विनोद (29) राइस मिल में मजदूरी करते थे। दोनों धान की बोरियों का चट्टा लगाते थे। 

Trending Videos


रविवार को दोनों धान कुटाई के लिए बोरियां निकाल रहे थे। अचानक एक-दूसरे के ऊपर रखी बोरियां का चट्टा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। दूसरे मजदूर मौके पर पहुंचे, पर करीब 50-50 किलो वजनी बोरियों को हटाने में समय लगा। दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि मिल संचालक ने ही नीचे रखीं बोरियां निकालने के लिए कहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

अधूरा रह गया खरीदारी कराने का वादा
काम पर जाते समय पति ने शाम को जल्दी लौटकर आने और उसके बाद खरीदारी के लिए ले जाने का वादा किया था। अब यह कभी पूरा नहीं हो पाएगा। ये कहते हुए विनोद की पत्नी प्रीति बिलख पड़ीं। उसे रोता देख अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। 

राइस मिल में धान की बोरियां गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले विनोद की शादी करीब नौ महीने पहले पड़ोस के गांव की प्रीति के साथ हुई थी। रविवार को हादसे के बाद काफी देर तक परिजन ये जानकारी प्रीति को देने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। गांव के लोगों के जुटने पर उसे जानकारी हो पाई।  

पति की मौत का पता चलने पर पहले तो प्रीति गुमसुम हो गई, इसके बाद फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले सर्वेश का विवाह 2019 में हुआ था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद विलाप कर रहीं मां को दोनों बेटियां ढांढ़स बंधाती दिखीं। 

एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां 
हादसे के बाद रविवार को ही देर शाम गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ दोनों की अर्थियां उठीं तो मौके पर मौजूद हर शख्स बिलख पड़ा। अंतिम संस्कार में गांव वालों के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य परिजन भी पहुंचे। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। कई घरों में रविवार को चूल्हे भी नहीं जले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed