बरेली में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, युवक समेत तीन की मौत
Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में सेंथल-जादोपुर मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक और साइकिल सवार दो किशोरों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सेंथल-जादोपुर मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में युवक समेत तीन की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर के बाद यह दुर्घटना हुई। मृतकों में बाइक सवार पुष्पेंद्र (22) और दो किशोर शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ब्रह्मदेव स्थल के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सेंथल पट्टी गांव में ब्रह्मदेव स्थल के पास हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक सवार पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र थाना भोजीपुरा क्षेत्र के टांडा इनायतुल्ला गांव का निवासी था। उसकी बहन पुष्पा ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी दूसरी बहन कांती देवी के गांव परेवा करमियांन जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
मेला देखने जा रहे थे किशोर
साइकिल सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक किशोर भानु (12) को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल किशोर सुरेंद्र (15) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों किशोर नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया बिशनसहाय के रहने वाले थे। परिजन अजय ने बताया कि दोनों किशोर साइकिल से मेला देखने जा रहे थे।
हेलमेट लगाता तो बच सकती थी जान
सेंथल जादोपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पुष्पेंद्र और दो किशोरों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुष्पेंद्र के पिता फूलसिंह गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक के बहनोई उमाशंकर ने बताया कि वह बाइक का शौकीन था। उसने अभी कुछ समय पहले ही दो लाख रुपये की बाइक खरीदी थी। वह उत्तराखंड के जनपद रुद्रपुर में रहकर सिलाई का काम करता था। रविवार शाम ही वह अपने गांव आया था। बहन पुष्पा के घर से दूसरी बहन कांती के घर जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुष्पेंद्र हेलमेट साथ में लेकर तो चल रहा था लेकिन लगाया हुआ नहीं था। हेलमेट बैग में रखा हुआ था। सिर पर चोट लगने की वजह से पुष्पेंद्र की मौत हुई है। लोगों का कहना था कि यदि वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।