सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Class 10th 12th Result 2026 UPMSP High School Inter Marksheet toppers in Bareilly

बरेली की टॉपर बेटियां: प्रदेश की टॉप-10 सूची में दिखा दस का दम, यूपी बोर्ड में इन छात्राओं ने लहराया परचम

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बरेली की बेटियों का दम दिखा। जिले की दस छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। ये सभी एक ही स्कूल की हैं। 

UP Board Class 10th 12th Result 2026 UPMSP High School Inter Marksheet toppers in Bareilly
इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बरेली की टॉपर बेटियों ने कामयाबी का परचम लहराया। प्रदेश की टॉप-10 सूची में आंवला तहसील के भमोरा स्थित सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की 10 छात्राओं ने स्थान पाया है। 97.20 फीसदी अंकों के साथ इंटर की छात्रा नंदनी ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। 97 फीसदी अंकों के साथ सुरभि यादव तीसरे, 96.40 फीसदी अंकों के साथ खुशी मौर्या और सिमरन मौर्या संयुक्त रूप से छठे और 96.20 फीसदी अंकों के साथ चमन जहां प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं।

Trending Videos


हाईस्कूल के परिणाम में भी सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की पांच बेटियों ने प्रदेश में परचम बुलंद किया है। 96.83 फीसदी अंकों के साथ रश्मि को छठा, 96.50 फीसदी अंकों के साथ रजनी सिंह और शिवानी ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान पाया। 96.17 फीसदी अंकों के साथ गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने प्रदेश में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में 88.27 फीसदी विद्यार्थी सफल 
हाईस्कूल परीक्षा-2026 के लिए इस बार जिले 50,641 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 28,028 छात्र और 22,613 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 47,715 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 26,051 छात्र और 21,664 छात्राएं थीं। बृहस्पतिवार को जारी परीक्षा परिणाम में कुल 42,116 यानी 88.27 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। इनमें 21,714 छात्र (83.35 फीसदी) और 20,402 (94.17 फीसदी) छात्राओं ने कामयाबी हासिल की। 2926 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।


 

UP Board Class 10th 12th Result 2026 UPMSP High School Inter Marksheet toppers in Bareilly
हाईस्कूल की टॉपर्स - फोटो : संवाद

इंटर में 81.96 फीसदी पास 
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81.96 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता का स्वाद चखा। इस बार इंटर की परीक्षा के लिए कुल 45062 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 25,831 छात्र और 19,231 छात्राएं थीं। परीक्षा में 24,801 छात्र और 18,774 छात्राएं यानी कुल 43,575 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम जारी हुए तो 35,715 को सफलता हासिल हुई। इनमें 18,848 छात्र (76 फीसदी) और 16,867 छात्राएंं (89.84 फीसदी) शामिल हैं। 1,487 ने परीक्षा छोड़ दी।

टॉपरों को मिले अंक
इंटरमीडिएट में प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल नंदनी गुप्ता को 500 में 486 अंक, सुरभि यादव को 485, खुशी मौर्या और सिमरन मौर्या को 482-482, चमन जहां को 481 अंक प्राप्त हुए। हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 लिस्ट में स्थान पाने वाली रश्मि को 600 में 581, रजनी सिंह को 579, शिवानी को 579, गुलशन यादव को 577 और वैष्णवी गुप्ता को भी 577 अंक प्राप्त हुए।



पिछले साल इंटर की सिर्फ तीन छात्राओं को मिला था प्रदेश में स्थान
यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणामों में इंटर की सिर्फ तीन छात्राएं प्रदेश की टाॅप-10 सूची में शामिल थीं। ये तीनों छात्राएं भी सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज से थीं। इनमें तूबा खान को पांचवां, डिंपल मौर्या को छठा और रिया सोमवंशी को प्रदेश में नौवां स्थान मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed