सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manauna Dham in Bareilly to Become a New Tourist Destination

UP News: बरेली में मनौना धाम बनेगा नया पर्यटन स्थल, विभाग ने बनाई कार्ययोजना; कराए जाएंगे ये काम

सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र स्थित मनौना धाम पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए पर्यटन विभाग मनौना धाम को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने इसे अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। 

Manauna Dham in Bareilly to Become a New Tourist Destination
मनौना धाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित मनौना धाम आने वाले समय में धार्मिक स्थल साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा और अपनी नई पहचान बनाएगा। मनौना धाम के प्रति श्रद्धालुओं के निरंतर बढ़ते आकर्षण और भारी भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इसे अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। विभाग का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान यहां सुविधाओं का व्यापक विस्तार करना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

Trending Videos


मनौना धाम की ख्याति अब प्रदेश ही नहीं पूरे देश में फैल चुकी है, जहां प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पर्यटन विभाग के हालिया आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है जिसके अनुसार जिले में आने वाले कुल पर्यटकों में से लगभग 30 प्रतिशत लोग विशेष रूप से मनौना धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस संख्या को देखते हुए शासन को करीब 10 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सूरत को पूरी तरह बदलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आधुनिक यात्री शेड, भव्य प्रवेश द्वार, विशाल पार्किंग स्थल, सामुदायिक हॉल, आधुनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशालाओं का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। 

एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है पर्यटकों की संख्या
पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले साल पर्यटकों की संख्या करीब 1.10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा पर्यटक मनौना धाम पहुंच रहे हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश के अलावा, नजदीकी जिले उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं। जिसके चलते जिले में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मनौना धाम में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिस वजह से वित्त वर्ष में इसकी कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed