{"_id":"6af56759b7562fa8290b1f1c","slug":"up-panchayat-election-highest-number-of-voters-in-bithri-chainpur-block-bareilly-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बरेली के बिथरी चैनपुर में सबसे ज्यादा, रामनगर में सबसे कम मतदाता; देखें ब्लॉकवार संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बरेली के बिथरी चैनपुर में सबसे ज्यादा, रामनगर में सबसे कम मतदाता; देखें ब्लॉकवार संख्या
Thu, 12 Nov 2026 12:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:47 PM IST
सार
बरेली जिले की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में कुल 23.70 लाख मतदाता हैं। पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 1.80 लाख अधिक है। पुरुष मतदाता 12.75 लाख और महिला मतदाता 10.94 लाख हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरेली जिले में गांवों की सरकार चुनने के लिए तैयार हो रही पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं का दबदबा रहेगा। जिले में कुल 23.70 लाख मतदाताओं में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 1.80 लाख अधिक है। बिथरी चैनपुर में सर्वाधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव कब होंगे यह तय नहीं है लेकिन निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। डुप्लीकेट मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन भी पूरा हो चुका है। जिले में पहले करीब नौ लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित थे। सत्यापन के बाद बनी सूची में अब 23.70 लाख मतदाता शामिल हैं। पूर्व में करीब 32 लाख मतदाता थे।
विज्ञापन
महिला मतदाता 10.94 लाख
मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12.75 लाख है, जबकि महिला मतदाता 10.94 लाख हैं। मतदाताओं की यह संख्या पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की रणनीति के लिहाज से भी अहम होगी।
विज्ञापन
एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के नाम बढ़ रहे हैं। वे ऑनलाइन वेबसाइट पर फॉर्म छह से आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
ब्लॉकवार कहां कितने मतदाता
- बिथरी चैनपुर - 2,13,364
- नवाबगंज- 2,03,508
- बहेड़ी- 1,84,270
- शेरगढ़- 1,79,364
- रामनगर- 1,21,026
- आलमपुर जाफराबाद - 1,73,922
- मझगवां- 1,70,639
- भुता- 1,69,032
- भोजीपुरा - 1,62,600
- दमखोदा - 1,42,090
- फरीदपुर - 1,35,624
- मीरगंज- 1,30,893
- क्यारा - 1,29,955
- भदपुरा - 1,29,457
- फतेहगंज पश्चिमी- 1,24,792