{"_id":"69abdb19c2a8437c3f046fc3","slug":"volleyball-player-dies-after-electrocuted-while-removing-wire-after-match-in-bareilly-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वॉलीबॉल मैच के बाद कटिया हटाते समय खिलाड़ी को लगा करंट, हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वॉलीबॉल मैच के बाद कटिया हटाते समय खिलाड़ी को लगा करंट, हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हुई। वॉलीबॉल मैच के बाद हैलोजन लाइट बंद करने के लिए बिजली का तार हटाते समय खिलाड़ी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दुर्गा प्रसाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के सेवा ज्वालापुर गांव में वॉलीबॉल मैच खेलने के बाद खंभे से लटक रहे हैलोजन लाइट के बिजली तार को हटाने के दौरान एक खिलाड़ी को करंट लग गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद खिलाड़ी को बरेली के निजी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहरी हिस्से में मंदिर के पास खेल का मैदान है। गांव के कुछ युवकों ने यहां खंभे पर हैलोजन लाइटें व नेट लगा रखा है और रोज रात में वॉलीबॉल मैच खेलते हैं। शुक्रवार रात भी गांव के युवक मैच खेलने पहुंचे। हमेशा की तरह जाते वक्त रात दस बजे करीब युवकों ने हैलोजन लाइट बंद करने को कूड़ेदान पर खड़े होकर खंभे पर अवैध रूप से डाला गया तार हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी तरह तार इनमें से एक खिलाड़ी 21 वर्षीय दुर्गा प्रसाद के हाथ से छू गया और उसे तेज करंट लगा। झटका लगने से वह जमीन पर गिर गया। साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से बरेली रेफर किया गया। परिजन और साथी उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल आए, यहां देर रात दुर्गा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार और साथी खिलाड़ी सदमे में हैं।
