सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   47,934 copies were evaluated at four centres.

Basti News: चार केंद्रों पर 47,934 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
47,934 copies were evaluated at four centres.
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को भी हुआ। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 47,934 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें हाईस्कूल में 23,098 और इंटरमीडिएट की 24,836 कॉपियां शामिल हैं।
Trending Videos

बताया गया कि अभी इंटरमीडिएट में 52,144 और हाईस्कूल में 70,062 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। रविवार को जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 10,896, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में 13,940 और जीआरएस में हाईस्कूल की 8901 तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 14,197 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। अब तक हाईस्कूल में 2,14,733 कॉपियां जांची जा चुकी हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1,79,140 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि तय अवधि में सभी कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया जाएगा। इसके लिए निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed