सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government committed to doubling the income of fishermen and fish farmers

Basti News: मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Government committed to doubling the income of fishermen and fish farmers
विज्ञापन
- मत्स्य पालकों की मंडलीय गोष्ठी में राज्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक की दी जानकारी
Trending Videos


वॉल्टरगंज। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में मंगलवार को राप्ती मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र पड़िया में एक दिवसीय मंडलीय मत्स्य पालक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्ती मंडल के सैकड़ों मत्स्य पालक, मछुआरें एवं किसानों द्वारा हिस्सा लिया गया। मुख्य अतिथि मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष और राज्यमंत्री रमाकांत निषाद ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जोर दिया कि सरकार की नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य पालक अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, महिला सशक्तीकरण, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन रहमानी, मुख्य महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी संदीप कुमार वर्मा, उपनिदेशक आरके श्रीवास्तव द्वारा अपने अपने स्तर से मत्स्य पालन की आधुनिक विधियों, उन्नत बीज चयन और बीमारियों से बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। मत्स्य पालकों को विभाग की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी और बीमा योजना आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।
संचालन विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कसौधन, विश्वनाथ गौतम, सुभाषचन्द्र निरंकारी, अरविंद चौधरी, फैय्याज अहमद, बीएन सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, महेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed