सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in the field, crops burned

Basti News: खेत में लगी आग, फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the field, crops burned
विज्ञापन
फोटो है
Trending Videos


महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के मीरजापुर गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसान को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मीरजापुर निवासी रामनिहोर पुत्र कुलबुल पॉल की गेहूं की फसल में मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे अचानक आग भड़क उठी। खेत से उठते धुएं और लपटों को देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड हर्रैया (संसरीपुर) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की तत्परता और अथक प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आकर फसल का कुछ हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। किसान के अनुसार, इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed