सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Cricket Academy beat Basti Champions by 89 runs

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती चैंपियंस को 89 रनों से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khair Cricket Academy beat Basti Champions by 89 runs
विज्ञापन
- खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

- अंडर-12 टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खींचा है ध्यान

बस्ती। खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में चल रही त्रिकोणीय अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए निर्णायक मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती चैंपियंस को 89 रनों से शिकस्त दी। विजयी टीम के खिलाड़ियों को आयोजक मंडल ने पुरस्कत किया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुराग चौधरी 46 रन बनाए। अर्जुन यादव 44 रन, अरमान 41 और अंकुश ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं, बस्ती चैंपियंस की तरफ से श्रेयांश, युग, यस्मित और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैंपियंस की टीम 28.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से अनजाने प्रताप सिंह ने तीन, सिद्धू ने दो, अर्जुन यादव और आयुष शुक्ला ने एक-एक विकेट लिए। निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्जुन यादव को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अरमान, बेस्ट बॉलर यश्मित और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार अंकुश को दिया गया। कोल आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed