{"_id":"69a9cfac920005457008b987","slug":"a-teenager-bathing-in-kuanae-with-friends-drowned-basti-news-c-207-1-bst1006-154359-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोस्तों के साथ कुआनाे में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोस्तों के साथ कुआनाे में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
लालगंज। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में होली के दिन अचानक मातम छा गया। होली के जश्न में क्षेत्र के कछुआड़े घाट पर पहुंचकर यवुकों ने कुआनो नदी में छलांग दी। नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इसकी खबर माधोपुर में पहुंचने के बाद रंग में भंग पड़ गया। लोग दौड़ते भागते कुआनो नदी के तट पर पहुंचे। युवक को अचेतावस्था में किसी तरह नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
माधोपुर गांव निवासी रामवृक्ष के बेटे दुर्गेश (17) होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कछुआड़े घाट पर पहुंचे। यहां कुआनो नदी में वह दोस्तों संग नहाने लगा। उत्साह में वह दोस्तों के साथ नदी पार करने लगा। तभी वह गहरे पानी के भवर में फंसकर डूबने लगा। उसके साथ नहाने वाले साथियों ने उसे बचाने के प्रयत्न किए लेकिन, सफल नहीं हो पाए। जब तक उसे नदी से बाहर निकालते तब तक वह अचेत हो गया था। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई वह तीन बहनों में सबसे बड़ा था और वह दसवीं का छात्र था। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार व चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।