{"_id":"69a9d0a7859291554f0b2e04","slug":"two-bike-riders-seriously-injured-in-accident-basti-news-c-207-1-bst1006-154394-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
बलरामपुर जनपद निवासी अमित शुक्ला (30) पुत्र राम प्रसाद शुक्ला लालगंज क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा बाबू के पद पर तैनात हैं। रात लगभग 8 बजे वह अपने एक साथी के साथ बाइक से लालगंज से महादेवा की ओर जा रहे थे। वह गौराधुंधा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे महादेवा की तरफ मुंह करके खड़ी गन्ना लदी घिर्री में पीछे की तरफ से उनकी बाइक घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। बाइक पर बैठा दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। महादेवा चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा और लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। संवाद
Trending Videos