सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged in case of molestation of teenager

Basti News: किशोरी से छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of molestation of teenager
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि गत दो मार्च को सुबह दस बजे उनकी 13 साल की बेटी के साथ स्कूल जाते समय मोहल्ले के अंकुश नामक युवक ने छेड़खानी की। बताया कि उनकी बेटी जब पढ़ने जाती है तो संबंधित युवक उससे छेड़खानी करता रहता है। दो मार्च को ही शाम करीब छह बजे छत पर बेटी को देखकर टॉफी फेंक रहा था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने उलाहना दी तो आरोपी के घर के लोगों में पूरे परिवार को एससी-एसटी एक्ट में फंसाकर तबाह करने की धमकी दी। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंकुश, उसके पिता रामसगुन उर्फ छम्मा के खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed