सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti patient found with throat slit at PGI, police say it's suicide

Basti News: पीजीआई में बस्ती के मरीज का गला कटा मिला, पुलिस बता रही आत्महत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Basti patient found with throat slit at PGI, police say it's suicide
विज्ञापन
तेलीबाग(लखनऊ)। पीजीआई के एलटीयू वार्ड में भर्ती लिवर कैंसर के मरीज मुश्ताक (61) का सोमवार भोर में गला कटा शव उनके बेड पर मिला। पुलिस का दावा है कि बीमारी से परेशान होकर मुश्ताक ने ब्लेड से गला काटकर जान दे दी। परिजनों ने इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है। मौके से पुलिस को ब्लेड मिला है।

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि मुश्ताक गांधीनगर बस्ती के रहने वाले थे। उन्हें 21 अप्रैल को एलटीयू वार्ड के बेड नंबर 11 पर भर्ती किया गया था। सितंबर 2025 में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। मुश्ताक के साथ उनके भाई मुख्तार बतौर अटेंडेंट मौजूद थे। रविवार रात मुश्ताक बेड पर सो रहे थे और मुख्तार जमीन पर लेटे थे। तड़के करीब चार बजे बगल के मरीज ने मुश्ताक का गला कटा देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद मुख्तार और अस्पताल प्रशासन के लोग जाग उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से ब्लेड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोता रहा भाई, कुछ भी पता नहीं चल सका
मुश्ताक के भाई मुख्तार ने बताया कि रात को सब ठीक था। बगल के मरीज के शोर मचाने पर ही उन्हें घटना का पता चला। मुश्ताक की पत्नी शफीकुन निशा ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी मिलने की बात कही थी। परिवार को अचानक हुई इस घटना का कोई कारण नहीं पता। मुश्ताक की हार्डवेयर की दुकान थी और उनकी एक बेटी मंतशा है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीमारी और आर्थिक तंगी हो सकती है वजह
डीसीपी ने बताया कि शुरुआती छानबीन में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को संदेह है कि कैंसर और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मुश्ताक ने यह कदम उठाया। पुलिस इसके अलावा भी अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस वार्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed