सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider falls under bus

Basti News: बाइक सवार बस के नीचे आया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider falls under bus
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एक बाइक सवार सड़क और फुटपाथ के बीच बने गैप में फंसकर गिर गया। पीछे से आ रही रोडवेज बस के नीचे आ गया। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर सड़क और फुटपाथ के बीच बने ऊंचे-नीचे गैप में फंस गया। इसके परिणामस्वरूप वह अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टोर संचालकों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर युवक को बस के नीचे से खींचकर सुरक्षित निकाला। इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क और फुटपाथ के बीच बना यह गैप राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए कितना खतरनाक है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed