सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor-trolley overturned, driver crushed to death

Basti News: ट्रक्टर-ट्राॅली पलटी, दबकर चालक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, driver crushed to death
छावनी क्षेत्र में दुर्घटना के बाद खड़ी ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
छावनी (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव के पास बीडी बांध पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पलटने से दबकर संभल जिले के चालक कासिम (22) की मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पर सवार दो मजदूर बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, परसा गांव के भट्ठे से ट्राॅली पर ईंट लादकर चालक कासिम खेमराजपुर गांव में ईंट गिराने गया था। लौटते समय बीडी बांध पर खेमराजपुर गांव के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे चली गई। इससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्राॅली खड़ी रह गई। शोर सुनकर गांव वाले जुट गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को किसी तरह सीधा किया और सड़क पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इसी बीच दोनों मजदूर ट्रैक्ट लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भट्ठा मालिक काे हादसे की जानकारी दी। बताया जा रहा है वह संभल जिले के किसी गांव का रहने वाला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed