सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman was fed up with threats of making her video viral accused arrested

UP: पति था मुंबई, गांव के युवक ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर बनाता रहा संबंध, 24 फरवरी को इसलिए दी जान

अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद विवाहिता की खुदकुशी का मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Married woman was fed up with threats of making her video viral accused arrested
विवाहिता ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति ने गांव के ही अली हुसैन उर्फ कल्लू पर पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

आरोप है कि घटना वाले दिन विवाहिता जब दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी उससे मिल गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता ससुराल में दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पत्नी की मौत की खबर पाकर घर आए पति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव का ही आरोपी अली हुसैन उर्फ कल्लू ने उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 24 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी मिल गया और पत्नी से छेड़खानी करने लगा। उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो पिटाई भी की।

तहरीर में पति ने यह भी लिखा है कि जब बच्चे फोन कर घटना की उसे जानकारी देते थे तो बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता था। विवेचक लालजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed