{"_id":"69c980f57795f738920680e5","slug":"bloody-clash-over-tractor-removalelderly-man-killed-four-injured-basti-news-c-207-1-bst1001-155758-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष...बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष...बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में शनिवार की देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी-डंडे के साथ एक दूसरे पर लोग दुश्मन बनकर टूट पड़े। इस घटना में एक बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हो गए। ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले राम कुबेर गौड़ और उनके पड़ोसी विपिन यादव के बीच आपसी विवाद चल आ रहा था। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में मामला हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना राम कुबेर गौड़ (75) को गंभीर चोंट आई। इलाज के लिए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक राम कुबेर के बेटे रामू गौड, उनकी पत्नी सुदामा देवी, बेटा राहुल भी घायल है। जबकि दूसरे पक्ष से विपिन यादव को चोटें आई हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सूचना के बाद दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया गया।
थानाध्यक्ष ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ कलवारी संजय सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गांव में अभी तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक राम कुबेर गौड़ के तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं, सभी विवाहित हैं। राम कुबेर अपने बेटों के साथ घर पर ही रहते थे।
-- -- -- -- -- -
मृतक के बेटे ने दी थाने में तहरीर, नौ लोगों पर एफआईआर
घटना के दूसरे दिन रविवार को मृतक राम कुबेर के पुत्र रामू गौड़ ने थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर दूसरे पक्ष के विपिन पुत्र श्याम, रामजीत पुत्र राम आसरे, राधेश्याम पुत्र राम आसरे, विनोद पुत्र राधेश्याम, सचिन पुत्र श्याम लाल,अंशिका पुत्री रामजीत, मंशाराम पुत्र श्यामलाल, रितेश पुत्र बलिराम, कन्हैया पुत्र प्रभुदीन व श्यामलाल के घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी विपिन सहित चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी शुरू कर दी है।
कोट
घटना संज्ञान में आते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची है। दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को तत्काल हिरासत में भी लिया गया है। पूछताछ जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
-संजय सिंह, सीओ कलवारी।
Trending Videos