{"_id":"69d159946e3bb9595004339c","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-in-company-bagh-basti-news-c-207-1-bst1005-156166-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंपनीबाग में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंपनीबाग में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
कंपनीबाग पर अतिक्रमण हटवाते अधिकारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती और यातायात पुलिस व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कंपनीबाग में खलबली मच गई।
यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बस्ती अंगद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना था। प्रशासनिक टीम ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कंपनीबाग चौराहा से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड, चबूतरे और ठेलों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ यातायात पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद दिखी। यातायात उप निरीक्षक अवधेश तिवारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान विक्रम सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos