सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bus service started from Gauri Bazar to Hata

Basti News: गौरी बाजार से हाटा के लिए शुरू हुई बस सेवा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Gauri Bazar to Hata
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर शुक्रवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस सेवा शुरू हो गई। इससे पडरौना तक लोगों की यात्रा सुगम हो गई। इससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर गई।
Trending Videos

गौरी बाजार से देवरिया गोरखपुर एवं रुद्रपुर तक बस की सेवा उपलब्ध रही। लेकिन हाटा, कुशीनगर के लिए लोग वर्षों से इसकी मांग करते रहे। इस मार्ग पर प्राइवेट वाहन व ऑटो ही लोगों के यातायात का एक मात्र साधन था। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि गौरी बाजार की जनता लंबे समय से इस बस सेवा की मांग कर रही थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने शासन स्तर पर पहल की। जिसके परिणामस्वरूप इस बस सेवा का संचालन शुरू किया जा सका। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसान होगा। निगम के एआरएम कपिल देव प्रसाद ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे गौरी बाजार से प्रस्थान कर हाटा कसया और कुशीनगर होते हुए दोपहर 1 बजे पडरौना पहुंचेगी।वापसी में यह बस दोपहर 2 बजे पडरौना से चलकर उसी मार्ग से होते हुए गौरी बाजार के रास्ते देवरिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed