{"_id":"6a6cfda0844a1e3a6b0aa68c","slug":"cash-worth-thousands-of-rupees-stolen-after-breaking-the-locks-of-two-kiosks-basti-news-c-207-1-bst1006-163417-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो गुमटियों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो गुमटियों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव स्थित चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो गुमटियों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देर रात दो संदिग्ध पैदल आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उभाई गांव निवासी भगवानदीन पुत्र चैतू ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर रखी गुल्लक गायब थी, जिसे चोर गुमटी के पीछे ले जाकर तोड़ गए। गुल्लक में रखे करीब तीन हजार रुपये, गुमटी में रखे दो हजार रुपये नकद तथा डिब्बे में रखे करीब एक हजार रुपये के सिक्के चोरी कर लिए गए। वारदात के बाद चोर मौके पर एक पेचकस और गुमटी का ताला छोड़ गए।
इसी रात चोरों ने पास स्थित श्रीराम पुत्र रामकृपाल की गुमटी का ताला भी तोड़ दिया और वहां से करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस गुमटी से भी एक पेचकस और जली हुई माचिस की कई तीलियां बरामद हुई हैं।
सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हर्रैया प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।