{"_id":"6a6e4e05b5e6c667d5031ba4","slug":"access-to-50-homes-blocked-by-incomplete-drain-villagers-protest-basti-news-c-207-1-bst1006-163527-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अधूरी नाली से 50 घरों का रास्ता बाधित, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अधूरी नाली से 50 घरों का रास्ता बाधित, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर पंचायत गणेशपुर के वार्ड नम्बर आठ सुभाष नगर के प्रदर्शन करते नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिनिच। नगर पंचायत गणेशपुर के वार्ड संख्या-8 स्थित सुभाष नगर (इटिया टोला) में अधूरी नाली का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाली की खुदाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से करीब 50 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के कारण खुदी हुई नाली में पानी भर गया है, जिससे आए दिन मवेशी उसमें गिर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भी आवाजाही में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे फिसलकर चोटिल हो चुके हैं और लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप, सीताराम भारद्वाज, राजेश कुमार, लड्डू लाल, पिंटू लाल, किसानू, लालजी, लवागी देवी, मंजू, बब्बू और कौशल्या देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन से नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
इस दौरान कमला देवी, सूरज देवी, मीरा देवी, बसंत देवी, जानकी देवी, संगीता देवी, शारदा देवी, रीता देवी और सोना देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कोट
मामला संज्ञान में है। नाली निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
-अजय पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत गणेशपुर