{"_id":"6a6e4e157793756ebc0790a6","slug":"khair-cricket-academy-defeated-vipin-xi-by-37-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-163542-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने विपिन इलेवन को 37 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने विपिन इलेवन को 37 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अंडर-16 आयु वर्ग का मुकाबला खैर क्रिकेट अकादमी और विपिन इलेवन बस्ती के बीच खेला गया। खैर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपिन इलेवन को 37 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से अरविंद ने 42, यश ने 36 और सौरभ पाल ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। विपिन इलेवन की ओर से रामगोपाल यादव, विपिन और अजय ने दो-दो विकेट झटके। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपिन इलेवन बस्ती की टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई। अजय ने 32, प्रशांत ने 20, रामगोपाल यादव ने 19 और अर्जुन ने 18 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से मदन, देवी प्रसाद और खालिद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सुधीर और अरमान को एक-एक सफलता मिली। 42 रन की शानदार पारी खेलने वाले अरविंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।