{"_id":"6a1debbbb836d2db8e07ad33","slug":"cleanliness-drive-carried-out-at-mahadeva-ghat-of-kuano-river-with-public-participation-basti-news-c-207-1-bst1006-159743-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जन सहभागिता से कुआनो नदी के महादेवा घाट पर चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जन सहभागिता से कुआनो नदी के महादेवा घाट पर चला सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के महादेवा घाट पर जन सहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण को लेकर सोमवार को घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सल्टौआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर नदी तट की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा नदी किनारे फावड़ा चलाकर सफाई कार्य से की गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर घाट क्षेत्र में फैली गंदगी, झाड़ियों एवं कचरे को हटाया। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि कुआनो नदी बस्ती जनपद की जीवन रेखा है। यह नदी न केवल कृषि और पेयजल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा की जन सहयोग से ही नदी का वास्तविक जीर्णोद्धार संभव है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि नदियों का संरक्षण वर्तमान समय की जरूरत है। हम अपनी प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना होगा नहीं तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सल्टौआ के बीडीओ अनिल यादव ने नदी में कूड़ा-कचरा न डालने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिध चंद्र शेखर चौधरी, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष पप्पू सिंह, अरुणेश पाल, आनंद मिश्र, पिन्टू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Trending Videos