फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of underpass between Babhnan and Gaur stations begins.

Basti News: बभनान-गौर स्टेशन के बीच अंडरपास का निर्माण शुरू

Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass between Babhnan and Gaur stations begins.
बभनान- गौर रेलवे स्टेशन के बीच गडहादल्थम्हन गांव के पास अंडरपास का निर्माण शुरू-संवाद
बभनान। गौर रेलवे स्टेशन और बभनान के बीच गेट संख्या 219 गडहादल्थम्हन गांव के पास अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बभनान और गौर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 219 पर गडहादल्थम्हन गांव के ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2024 में अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। अंडरपास का निर्माण तेजी से होने के बाद अचानक बंद कर दिया गया था। कई महीने निर्माण कर बंद होने से ग्रामीणों ने रेलवे को पत्र भेजकर इसे चालू कराए जाने की मांग किया था। रेलवे ने जून माह में पुन: इसका टेंडर करके विराज कंस्ट्रक्शन कंपनी को रेलवे लाइन के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बनाने का ठेका दे दिया है।

रेलवे के अधिशासी अभियंता लखनऊ मंडल धीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करके इसे शुरू कराना है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे आरसीसी ढांचा डाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed