{"_id":"6a723eaaa52c15fa1e0d7770","slug":"fertilizer-shops-license-suspended-following-inspection-basti-news-c-207-1-bst1001-163716-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबू राम मौर्य ने मंगलवार को विभिन्न उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
डीएओ ने विकासखंड बनकटी के मकबूलगंज और जगदीशपुर क्षेत्र स्थित उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और पीओएस मशीन के माध्यम से खाद वितरण की जांच की। साथ ही गुणवत्ता परीक्षण के लिए विभिन्न उर्वरकों और कृषि रसायनों के नमूने भी एकत्र किए।
निरीक्षण के दौरान आईएफएफडीसी, मकबूलगंज पर भौतिक स्टॉक सही पाया गया। यहां 125 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। वहीं किसान खाद भंडार, जगदीशपुर में 160 बोरी यूरिया का स्टॉक मिला लेकिन मौके पर वितरण रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। अभिलेखों के अभाव में वितरण की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इस पर जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित उर्वरक प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दुकानदार से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। जांच के दौरान दुकान से डीएपी और म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) का एक-एक नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया।
डीएओ ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि दुकानों पर उपलब्ध खाद का स्टॉक और निर्धारित मूल्य सूची अनिवार्य रूप से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।