फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipal Council Chairperson Neha Verma inspected the preparations for the Kanwar Yatra.

Basti News: नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया कांवड़ यात्रा तैयारियों का निरीक्षण

Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Chairperson Neha Verma inspected the preparations for the Kanwar Yatra.
बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए अमहट घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर में स्थित धर्मशाला के जीर्णोद्धार, नए शौचालयों के निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी और कांवडियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि धर्मशाला के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने घाट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि अमहट घाट जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अंकुर वर्मा, सभासद रामसनेही यादव, सोनू पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed