सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cricket: Barabanki team reached the final after defeating Bahraich by 42 runs.

क्रिकेट : बहराइच को 42 रन से हराकर फाइनल में पहुंची बाराबंकी की टीम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Barabanki team reached the final after defeating Bahraich by 42 runs.
सेमीफाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुने हुए अभिषेक को पुरस्कार देते पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिश
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। रणजीत सिंह की स्मृति में बीआर इंटर कॉलेज में खेले जा रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में संजय इलेवन बाराबंकी की टीम ने आकाश इलेवन बहराइच को 42 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। बाराबंकी के अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 83 रन की उम्दा पारी खेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्राॅफी व 5100 रुपये का पुरस्कार दिया।
Trending Videos


बाराबंकी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों अभिषेक व हर्षित ने आक्रामक अंदाज में टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। हर्षित ने आउट होने से पहले पांच चौके व एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में तीस रन बनाए। अभिषेक का साथ देने उतरे सोनू यादव ने भी ताबड़तोड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में सात छक्के व एक चौके से साझी पारी में 48 रन बनाए। अभिषेक अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 31 गेंदों में 10 छक्के व तीन चौके जड़ते हुए 83 बहुमूल्य रन का योगदान अपनी टीम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के लिए तालिब ने दो विकेट हासिल किए। बाराबंकी के बल्लेबाजों निर्धारित 12 ओवरों में 219 रन बनाकर बहराइच को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य दिया। आकाश इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बहराइच के गेंदबाजों की कसी ही गेंदबाजी व चुस्त क्षेत्ररक्षण के आगे बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए। सिर्फ शिवा मिश्रा व आकाश ने टीककर बल्लेबाजी की। आकाश ने 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 59 व शिवा मिश्रा छह छक्कों व 5 चौकों की सहायता से 27 गेंदों में 63 रनों का योगदान टीम के लिए किया।
बाराबंकी की तरफ से शिवम कुमार ने कसी व किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों 28 रन दिए। निर्धारित 12 ओवर में बहराइच की टीम छह विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी।अभिषेक को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने बताया कि शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल सुबह खेला जाएगा। दोपहर बाद प्रतियोगिता का फाइनल व पुरस्कार वितरण होगा।
कमेंटेटर अनुराग यादव व हमजा की मजेदार लाइव कमेंट्री का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर सभासद सत्य प्रकाश, संगल चौहान, धर्मध्वज सिंह, राज श्रीवास्तव, विनय सिंह, गौरव सिंह, नमन सिंह अप्पू, राकेश सिंह, गौरव सिंह आदि दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed