सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students should not be afraid of the subject of Mathematics... Practice solving questions again and again.

Basti News: गणित विषय से न घबराए विद्यार्थी... बार-बार प्रश्न हल करने का करें अभ्यास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students should not be afraid of the subject of Mathematics... Practice solving questions again and again.
विज्ञापन
बस्ती। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थी गणित विषय से ज्यादा घबराते हैं। जबकि यह काफी आसान विषय है। इससे विद्यार्थियों को घबराना चाहिए। गणित नियमित अभ्यास का विषय है। जितनी बार गणित के प्रश्नों को हल करेंगे उतनी अच्छी समझ होगी। जिन विद्यार्थियों का इस विषय में अच्छी समझ के साथ नियमित अभ्यास होता हैं उन्हें परीक्षा में अच्छे मार्क्स भी मिलते हैं।
Trending Videos

एक निजी विद्यालय के गणित के शिक्षक हेरंभ त्रिपाठी कहते हैं गणित पूरी तरह फार्मूले पर आधारित विषय है। इसमें रटने के लिए थ्योरी नहीं होती है। केवल गणित के समीकरण और सूत्र यदि अच्छी तरह समझ में आ जाए तो प्रश्न हल करने में कोई समस्या नहीं होती है। अभी भी विद्यार्थियों के पास समय है। उन्हें जिस पाठ्यक्रम में कोई संशय हैं वह बार- बार अभ्यास करके उसे समझ सकते हैं। गणित सूत्र विद्यार्थियों को याद होने चाहिए। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी उलझाऊ प्रश्नों में पहले न फंसे। सबसे पहले जो प्रश्न उन्हें आसान लगे उसी को हल करना चाहिए। इससे समय की बचत होती है। इसके बाद उलझाऊ प्रश्नों में समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी- कभी ऐसे भी प्रश्न आते हैं तो विद्यार्थी हल करना जानता है लेकिन समझ नहीं पाता है। ऐसे प्रश्नों को हल करने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह सोचे और समझे। फिर दिमाग लगाए कि किस फार्मूले से इसे हल किया जा सकता है। ऐसा करने पर विद्यार्थी प्रश्न हल करने में सफल हो जाते हैं। गणित ही एक ऐसा विषय हैं जिसमें प्रश्नों को सही ढंग से हल करने पर शत प्रतिशत नंबर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed