सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Domestic cylinders caught being used in shops

Basti News: दुकानों में इस्तेमाल करते पकड़े गए घरेलू सिलिंडर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Domestic cylinders caught being used in shops
विज्ञापन
बस्ती। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और फास्टफूड की दुकानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान कॉमर्शियल उपयोग में पकड़े गए घरेलू गैस को टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने शहर के कचहरी एवं मालवीय मार्ग क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्त किया है। डीएसओ विपिन कुमार शुक्ल के निर्देश पर शहर में दिन भर अभियान चलाया गया। डीएसओ ने बताया कि फास्टफूड, होटल और रेस्टोरेंट में कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलिंडर उपयोग होते पाए गए। टीम ने इन सिलिंडरों को जब्त कर वाहन में लदवाकर गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। टीम ने कटरा, कंपनीबाग, कचहरी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed