सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic on Lalganj-Banpur road was disrupted for hours due to falling of a tree.

Basti News: लालगंज-बानपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा आवागमन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Lalganj-Banpur road was disrupted for hours due to falling of a tree.
लालगंज बानपुर मार्ग पर आधी में गिरा पेड़ आवागमन बाधित-संवाद
विज्ञापन
लालगंज। शनिवार की रात में आई तेज आंधी से लालगंज बानपुर बंधा मार्ग पर अचानक दो पेड़ के गिर जाने के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

रविवार को दोपहर बाद वन विभाग कर्मचारियों द्वारा रोड़ पर गिरे हुए पेड़ों को हटवाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। लालगंज बानपुर बंधा मार्ग से होकर क्षेत्र के कोप, ठोकवा, बन्नी, बक्सरी, कटया पंडित, हरैया, मंझरीया, कबरा, सिसई बाबू, कचनी और बानपुर के अलावा संतकबीरनगर जनपद के भी सैंकड़ों लोगों का आना-जाना होता रहता है। शनिवार कि रात में आई तेज आंधी के चलते मार्ग पर एक सिरसा और बबूल का पेड़ गिर जाने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए रविवार को क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी सुनील पांडेय की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कुदरहा ब्लाॅक के वन दरोगा राजा चौहान ने विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवा कर दोपहर बाद लगभग दो बजे मार्ग को खाली करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed