सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply to 100 houses disrupted in Khuthan for 24 hours

Basti News: खुटहन में 24 घंटे से सौ घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 100 houses disrupted in Khuthan for 24 hours
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार में बिजली संकट एक बार फिर गहरा गया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के मुहल्ला खुटहन में करीब सौ घरों की विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से पूरी तरह बाधित है। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष यशराज केके ने इस मामले को लेकर विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos

कांग्रेस नगर अध्यक्ष यशराज केके ने बताया कि अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता लगातार आश्वासन ही दे रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा हमने बार-बार शिकायत की है। अधिकारी सिर्फ जल्द ठीक कर देंगे कहकर टाल रहे हैं। लेकिन 24 घंटे बीत गए, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी अवर अभियंता राजित राम का कहना है कि खराब मौसम के कारण लाइन में फॉल्ट आया था, जिसकी मरम्मत चल रही है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed