सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight lakh rupees were stolen by deceiving the grain trader.

Basti News: गल्ला कारोबारी को झांसा देकर आठ लाख उड़ाए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were stolen by deceiving the grain trader.
विज्ञापन
संतकबीरनगर/बस्ती। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी क्षेत्र में कुशीनगर के गल्ला कारोबारी को झांसे में लेकर आठ लाख रुपये उड़ा देने का मामला सामने आया है। कुशीनगर के खड्डा निवासी सन्नी कुमार गुप्ता गल्ला कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान पर मुन्ना निवासी ग्राम कुसम्हा जिला नवल परासी नेपाल एक वर्ष से आता जाता है। उसने गोल्ड के कारोबार का झांसा देकर एक व्यक्ति से नेपाली मोबाइल नंबर से बात कराई। 23 मार्च को उन्हें सोने का बिस्किट दिया। इसके बाद उन्होंने आठ लाख रुपये एक व्यक्ति को दे दिए। उसने रुपये रखकर आने की बात कही। इस पर वह मुन्ना के साथ वहीं रुक गए। कुछ देर बाद वह आया और उन दोनों को बाइक पर बैठाकर केनौना तालाब की तरफ लेकर जा रहा था।
Trending Videos

इसी दौरान दो वर्दीधारी आए और उनकी गाड़ी को रोक लिया। वर्दीधारी गालियां देते हुए उक्त दोनों के साथ क्यों घूमने की बात कही। उनको वहीं पर धक्का देकर मुन्ना उसके साथ के व्यक्ति को अपने साथ लेकर चले गए। जिस बैग में नकली सोने का बिस्किट दिया था वह चेक करने पर मुंडेरवा स्थित एक पैथाेलॉजी की रिपोर्ट मिली। जांच करने पर पता चला कि आरोपी वहीं अगल-बगल का है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed