{"_id":"69dbe75fe43e35bbe50809a4","slug":"father-demands-postmortem-in-case-of-childs-death-basti-news-c-207-1-bst1006-156691-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बालक की मौत के मामले में पिता ने की पोस्टमार्टम कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बालक की मौत के मामले में पिता ने की पोस्टमार्टम कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में शनिवार को सात वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बालक के दफन के बाद दूसरे दिन पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने कि मांग की है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को थाल्हापार गांव निवासी सतई चौधरी का परिवार खेत से गेहूं लाकर घर के निचले हिस्से में रख रहा था, कि इसी दौरान उनका सात वर्षीय पुत्र आर्यन घर की छत पर बने कमरे में था। करीब सुबह 11 बजे उसकी बड़ी बहन जब छत पर पहुंची तो आर्यन को अचेत अवस्था में पड़ा देख चीख-पुकार मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तत्काल आर्यन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आर्यन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद क्षेत्रधिकारी कुलदीप यादव पुलिस टीम के साथ परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था और शाम को शव काे दफन कर दिया था।
सोमवार को पिता संतई चौधरी ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। बताया जाता है कि आर्यन चार भाइयों और एक बहन में छोटा था तथा कॉन्वेंट स्कूल गंगौरा में कक्षा दो का छात्र था। पिता खेती-बाड़ी करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसे जिला के सक्षम अधिकारी से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रेषित किया गया है। आदेश आते ही शव निकलवा जाएगा और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos