सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager molested, complaint lodged at police station

Basti News: किशोरी से छेड़खानी, थाने में दी तहरीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested, complaint lodged at police station
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बगल के गांव के पांच युवकों पर आरोप लगाया है।
Trending Videos

आरोप है दो अप्रैल की रात लगभग आठ बजे की है। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के पास कुछ फेंकने गई थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन दबोच लिया। आरोपियों ने किशोरी को घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए वीडियो भी बनाया। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के अगले ही दिन तीन अप्रैल को कुदरहा पुलिस चौकी में शिकायत दी थी मगर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार ने 12 अप्रैल को फिर से थानाध्यक्ष लालगंज को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed