{"_id":"6a537daebaa5fcafe80b17b1","slug":"four-accused-arrested-for-cyber-fraud-in-basti-they-were-committing-fraud-under-the-guise-of-share-trading-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार गिरफ्तार: साइबर ठगी के पैसों से जी रहे थे लग्जरी जीवन, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गिरफ्तार: साइबर ठगी के पैसों से जी रहे थे लग्जरी जीवन, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों की ठगी
Sun, 12 Jul 2026 05:12 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:12 PM IST
सार
एएसपी श्यामकांत इस टीम की मॉनीटरिंग कर रहे थे। पुलिस को पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों में इंवेस्टमेंट्स/शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का तार बस्ती और संतकबीरनगर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
खुलास करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और इंवेस्टमेंट्स का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन गुर्गे बस्ती और सरगना संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है। गिरोह के कई गुर्गे दिल्ली, राजस्थान से लगाय नेपाल, कंबोडिया और दुबई जैसे देशों में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर थाना के प्रभारी राजकुमार राजभर के नेतृत्व में एसओजी एवं सर्विलांस की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
एएसपी श्यामकांत इस टीम की मॉनीटरिंग कर रहे थे। पुलिस को पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों में इंवेस्टमेंट्स/शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का तार बस्ती और संतकबीरनगर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग तक पहुंचने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। पुलिस शनिवार को घेराबंदी करके कोतवाली क्षेत्र के अमहट से गिरोह के सरगना समेत चार गुर्गों को पकड़ लिया। इसमें सरगना की पहचान अशफाक अहमद (36) निवासी ग्राम रमवापुर, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
जबकि तीन आरोपी चंद्रकेतु (38) और श्यामजी चौधरी (30) निवासीगण भिरवास, थाना कलवारी तथा प्रभात चौधरी (31) निवासी ग्राम-कठौतिया थाना-नगर, जनपद बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के कई अन्य सदस्य दिल्ली- राजस्थान के अलावा नेपाल, कंबोडिया और दुबई जैसे देशों में भी रहते है। साइबर ठगी से अर्जित रुपयों से यह सभी लग्जरी जीवन जीते हैं।