सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ITI graduates will become entrepreneurs after reading the success stories of successful entrepreneurs.

Basti News: सफल उद्यामियों की सफलता की कहानी पढ़कर आईटीआई उत्तीर्ण युवा बनेंगे उद्यमी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
ITI graduates will become entrepreneurs after reading the success stories of successful entrepreneurs.
विज्ञापन
बस्ती। आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल कर रहे युवा आईटीआई पास सफल उद्यमियों की सफलता की कहानी पढ़ेंगे। प्रदेश स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है। बस्ती मंडल से 27 सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई गई है। युवा इन्हीं उद्यमियों की सफलता की कहानी पढ़कर उद्यमी बन सकेंगे।
Trending Videos

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर किए जाने के प्रयासों के क्रम में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए सफलता का रोल मॉडल तैयार किया जा रहा है। जेडी प्रशिक्षण का कहना है कि मंडल के तीनों जिलों से सफल उद्यमियों की सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है। प्रदेश स्तर पर इनका प्रकाशन होगा। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने के बाद अपना व्यवसाय कर रहे सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उनके टर्नओवर के साथ ही उनकी सफलता की कहानी शामिल करते हुए सूची शासन को प्रेषित की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडल के तीनों जिलों से 27 सफल उद्यमियों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक संख्या सिद्धार्थनगर में 16 है। बस्ती में छह और संतकबीरनगर के पांच सफल उद्यमियों का नाम सूची में शामिल किया गया है।
बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के एक सफल उद्यमी का वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये तक है। इन सफल उद्यमियों से उनकी सफलता का राज भी जानने का प्रयास किया गया है। प्रधानाचार्य गोविंद कुमार का कहना है कि ऐसे उत्तीर्ण छात्र और पढ़ रहे छात्रों को कहानी संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed